SSB जवान ने राइफल से खुद को गोली मारी:महराजगंज में नेपाल बॉर्डर पर तैनात था, ढाई महीने पहले हुई थी भाई की मौत
महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। करीब ढाई महीने पहले उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी। 3 अक्टूबर को वह छुट्टी से वापस ड्यूटी पर आया था। बताया जा रहा है कि तभी से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जवान के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी है। जवान की पहचान बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले मंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 66वीं बटालियन के खनुआ पोस्ट पर तैनात थे। घटना शनिवार रात करीब 1:40 बजे की है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)