कानपुर में सीएम ग्रिड का काम अब तक अधूरा:नगर आयुक्त ने ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम, रोज लगेगा 1 लाख जुर्माना

Nov 20, 2026 - 11:56
0
कानपुर में सीएम ग्रिड का काम अब तक अधूरा:नगर आयुक्त ने ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम, रोज लगेगा 1 लाख जुर्माना
कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में देरी पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। चिड़ियाघर के पास चल रहे निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई है। गुरुवार रात करीब 1 बजे औचक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने कार्य की प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर दोनों मशीनें चालू कर सड़क के दोनों ओर समानांतर काम शुरू करने का अल्टीमेटम दिया। ऐसा नहीं करने पर संस्था पर प्रतिदिन एक लाख रुपए की पेनल्टी लगाने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने चेतावनी पत्र जारी करने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान बताया गया कि परियोजना के तहत कुल 5,400 मीटर फुटपाथ का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि अभी एक ओर करीब 1,750 मीटर सड़क निर्माण और 2,000 मीटर क्षेत्र में यूटिलिटी संबंधी काम पूरा हुआ है। धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को संबंधित कार्यदायी संस्था को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 20 दिसंबर तक पूरा करना होगा काम नगर आयुक्त ने परियोजना के सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 20 दिसंबर की अंतिम समयसीमा तय की है। उन्होंने कहा कि तय तारीख तक हर हाल में काम पूरा होना चाहिए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रात में भी होगी निगरानी नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना शासन की प्राथमिकता वाली परियोजना है। इसमें देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी वजह से रात में भी निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि मौके पर काम की वास्तविक स्थिति परखी जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User