चंदौली में 2 किमी के दायरे में मिले दो शव:नहर और नाले के किनारे बंद बोरे में पड़े थे, पहचान करवाने में जुटी पुलिस

Oct 22, 2026 - 10:36
0
चंदौली में 2 किमी के दायरे में मिले दो शव:नहर और नाले के किनारे बंद बोरे में पड़े थे, पहचान करवाने में जुटी पुलिस
चंदौली में बरहनी विकासखंड के धीना थाना क्षेत्र में डेढ़गांवा गांव के पास करीब दो किलोमीटर के दायरे में बोरे में बंद दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। एक शव जमानियां-धीना मार्ग पर गांव के पश्चिम तरफ नहर में मिला, जबकि दूसरा शव करीब दो किलोमीटर दूर नाले के पास बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, डेढ़गांवा गांव के पश्चिम तरफ नहर में एक बोरे में बंद शव देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। इसी दौरान करीब दो किलोमीटर दूर नाले के पास भी बोरे में बंद दूसरा शव मिलने की सूचना मिली। दोनों स्थानों पर खून दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंके गए होंगे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों शवों की पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर धीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User