चंदौली में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल:पीडीडीयू नगर के फायर स्टेशन पर डीएम और एसपी शामिल हुए
चंदौली के पीडीडीयू नगर स्थित फायर स्टेशन पर रविवार शाम ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। इसमें डीएम शैलेश कुमार और एसपी आकाश पटेल शामिल हुए। मॉक ड्रिल में अचानक ब्लैकआउट की स्थिति बनाई गई। लोगों को बताया गया कि युद्ध, हवाई हमले या आपात स्थिति में ब्लैकआउट के दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। डीएम शैलेश कुमार ने लोगों से घबराने के बजाय जिला प्रशासन के निर्देश मानने की अपील की। शाम 6:30 बजे फायर स्टेशन के आसपास की लाइटें बंद की गईं। इसके बाद ऊंचे-नीचे सुर वाले सायरन बजाए गए। लाइटें चालू होने पर राहत और बचाव का अभ्यास किया गया। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान बिना जरूरत बाहर न निकलें, लाइट न जलाएं और अफवाह न फैलाएं। फायर सर्विस के अधिकारियों ने आपदा के समय बचाव और राहत की जानकारी दी। लोगों को घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और खुद सुरक्षित स्थान पर जाने के तरीके बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि मॉक ड्रिल का मकसद लोगों को आपात स्थिति के लिए तैयार करना और संकट के समय जान-माल का नुकसान कम करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)