आजमगढ़ पुलिस लाइन में हवाई हमले का मॉक ड्रिल:ब्लैक आउट की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन, सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी

Nov 22, 2026 - 20:39
0
आजमगढ़ पुलिस लाइन में हवाई हमले का मॉक ड्रिल:ब्लैक आउट की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन, सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी
आजमगढ़ पुलिस लाइन परिसर में रविवार को हवाई हमले और ब्लैक आउट की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई और निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्युत आपूर्ति बाधित कर ब्लैक आउट का सजीव प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल में पुलिस, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने किया। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन ईश्वरलाल गुर्जर के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मॉकड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा, त्वरित राहत और बचाव कार्यों और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय की तैयारियों को परखना था। अभ्यास के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने तथा हवाई हमले की स्थिति में जमीन पर लेटकर स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीके बताए गए। लोगों को जागरूक करना मकसद पुलिस टीम ने यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया। वहीं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों और एनसीसी कैडेट्स ने क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों और उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभ्यास किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस और चिकित्सा संसाधनों के माध्यम से घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। अभ्यास के अंत में ऑल क्लियर सायरन बजाकर मॉकड्रिल समाप्त होने की घोषणा की गई। इस संयुक्त अभ्यास में पुलिस विभाग, नागरिक सुरक्षा कोर, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और आपदा मित्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User