दावा- अब सूर्यकुमार यादव का सिलेक्शन नहीं होगा:BCCI के प्लान का हिस्सा नहीं; टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर हुए

Nov 21, 2026 - 13:21
0
दावा- अब सूर्यकुमार यादव का सिलेक्शन नहीं होगा:BCCI के प्लान का हिस्सा नहीं; टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर हुए
सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या अब BCCI के सिलेक्शन प्लान का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया में जगह ना होना इसकी वजह बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सूत्र ने कहा है कि ‘जब टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए भी जगह नहीं बन पा रही है, तो सूर्यकुमार को कैसे शामिल किया जा सकता है। घरेलु क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम कॉम्बिनेशन में उनकी जगह नहीं है।’ सूर्यकुमार ने आखिरी इंटरनेशनल मैच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल खेला था। तब भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद जून 2026 में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टी-20 कप्तान बनाया गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार का शानदार प्रदर्शन सूर्यकुमार सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। वर्ल्ड कप जिताने के बाद कप्तानी गई भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के कुछ महीने बाद ही सूर्यकुमार को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। जून 2026 में सिलेक्शन कमिटी ने सूर्यकुमार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम में भी जगह नहीं दी। टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक, दो बार साल के बेस्ट खिलाड़ी सूर्यकुमार ने भारत के लिए 113 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 3,272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.98 है। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक हैं। उनकी टी-20 बल्लेबाजी की खासियत मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट खेलने की क्षमता है। इसी वजह से उन्हें 'मिस्टर 360' भी कहा जाता है। वे 2022 और 2023 में ICC के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे। 2022 में वे ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी बने थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User