बांदा में नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली, मौत:6 महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने ईंटों का जंगला तोड़कर निकाला
बांदा में 21 साल की नवविवाहिता राजकुमारी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने ईंटों का जंगला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मरका थाना क्षेत्र का है। मुंडवारा गांव में राजकुमारी अपने पति रामकिशन निषाद के साथ रहती थी। शुक्रवार रात वह कमरे में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक, उसने छत में लगे छल्ले से गमछा बांधकर फंदा लगाया था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए परिजनों ने जंगला तोड़कर उसे बाहर निकाला। राजकुमारी की शादी 12 मई 2026 को हुई थी। उसके ससुर विजय निषाद ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उसने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने पति-पत्नी के बीच किसी विवाद या घटना की जानकारी होने से भी इनकार किया। डॉक्टरों की सूचना पर मरका थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह करीब 4 बजे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा की मर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)