शामली में आतिशबाजी की चिंगारी से छप्पर में लगी आग:शादी की खुशियों के बीच हादसा, धू-धूकर जला, VIDEO
बाबरी थाना क्षेत्र के भन्दौड़ा में शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान की जा रही आतिशबाजी की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। छप्पर से आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सतपाल कश्यप के पोते शुभम कश्यप की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी की खुशियों के बीच आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी पास में स्थित एक सुरेंद्र के छप्पर पर जा गिरी। चिंगारी से छप्पर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। शादी समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप छप्पर में आग लगी देखकर शादी समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में छप्पर को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गई और शादी समारोह भी जारी रहा। घटना के बाद ग्रामीणों ने शादी समारोहों में आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)