नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को लगी गोली:स्कूटी सवारों से तमंचे के बल पर लूटा था बैग , 1.50 लाख रुपये और चेन का टुकड़ा बरामद

Nov 21, 2026 - 12:57
0
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को लगी गोली:स्कूटी सवारों से तमंचे के बल पर लूटा था बैग , 1.50 लाख रुपये और चेन का टुकड़ा बरामद
फेस-2 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात एनएसईजेड के पास गंदा नाला पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ सन्नी उर्फ आदि (21) निवासी मथुरापुर, ग्रेटर नोएडा और नसीम अली उर्फ रियाज (23) निवासी एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 1.50 लाख रुपये नकद, लूटी गई चेन का एक टुकड़ा और चोरी की एफजेड मोटरसाइकिल बरामद की है। चार बदमाशों ने मिलकर की थी लूट पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों अभिषेक कुमार और मनोज उर्फ मल्लाह के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में लूटपाट करते हैं। 30 अक्तूबर की रात चारों ने नया गांव के पास दो स्कूटी सवारों को तमंचे के बल पर रोक लिया था। आरोपियों ने उनसे बैग और गले की चेन लूट ली थी। बैग में करीब 1.75 लाख रुपये रखे थे। आरोपियों ने करीब 25 हजार रुपये खर्च कर दिए और बाकी 1.50 लाख रुपये आपस में बांट लिए थे। वहीं, लूटी गई चेन के भी चार हिस्से कर लिए थे। आदित्य के हिस्से में आया चेन का एक टुकड़ा पुलिस ने बरामद किया है। चोरी की बाइक से वारदात करने निकले थे पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शुक्रवार रात अपने दो अन्य साथियों के साथ अलग-अलग दो मोटरसाइकिलों पर वारदात करने निकले थे। उनके पास दिल्ली के एक पार्क के पास से चोरी की गई एफजेड मोटरसाइकिल थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई मोटरसाइकिल चोरी कर सेक्टर-63 में छिपाकर रखी हैं। उनकी योजना इन मोटरसाइकिलों को बेचकर रुपये आपस में बांटने की थी। आदित्य पर नौ और नसीम पर चार मुकदमे पुलिस के अनुसार, आदित्य के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नसीम के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में लूट और आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों के फरार साथियों अभिषेक और मनोज की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User