भदोही में 2.72-लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक:डीएम ने बीआरसी ज्ञानपुर से दिखाई हरी झंडी, 633 बूथों पर तैनात रहेंगी 457 टीमें

Nov 21, 2026 - 12:57
0
भदोही में 2.72-लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक:डीएम ने बीआरसी ज्ञानपुर से दिखाई हरी झंडी, 633 बूथों पर तैनात रहेंगी 457 टीमें
भदोही में शनिवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बीआरसी ज्ञानपुर से हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। 22 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में शून्य से पांच साल तक के 2,72,022 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 633 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और 457 टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि वे हर अभियान में अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। पहले खुराक ले चुके बच्चों को भी इस बार दवा पिलाना जरूरी है, ताकि कोई बच्चा छूटने न पाए। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें नौ दिनों तक घर-घर जाकर बूथ पर खुराक लेने से छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। इसके अलावा ट्रांजिट और मोबाइल टीमें रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईंट-भट्ठों, टेंपो स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर भी बच्चों को खुराक देंगी। इससे यात्रा करने वाले परिवारों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों को भी अभियान का लाभ मिल सकेगा। सीएमओ बोले- सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों और सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने क्षेत्रों में निगरानी के साथ पोलियो टीमों को सहयोग देंगे। जिले के तीनों जिला चिकित्सालयों, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त पोलियो वैक्सीन पहुंचा दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वरिष्ठ स्टाफ भी तैनात किया गया है। डब्ल्यूएचओ और यूनेस्को की टीम भी रहेगी सक्रिय अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, डब्ल्यूएचओ और यूनेस्को की टीम के सदस्य, चिकित्सक, संबंधित अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इनके साथ आशा, एएनएम और अन्य कर्मचारियों को भी अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User