नाले में मिला कई दिन पुराना शव:हापुड़ में 45 साल के व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान

Nov 21, 2026 - 12:57
0
नाले में मिला कई दिन पुराना शव:हापुड़ में 45 साल के व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान
हापुड़ के खेड़ा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सेंट जेवियर स्कूल के सामने नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। नाले से बाहर निकलवाया शव शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी हालत ऐसी थी कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के गांवों में कराई जा रही पहचान पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 साल है। उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के गांवों में भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि खेड़ा गांव के नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User