यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-अब धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची लिखी जाएगी,मंत्री राजभर ने पूछा- मुझसे बड़ा गुंडा कौन, मां ने डेढ़ साल के बेटे को मार डाला
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अखिलेश यादव के काशी में दिए बयान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर बहराइच मेले में हादसे से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. लखनऊ में शिवराज बोले- अखिलेश बाबू फरवरी में निपट जाओगे, मोदी भगवान का वरदान, ऐसे नारे लगाइए कि राहुल कांप जाएं लखनऊ और बरेली में भाजपा ने मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी मोदी को हरा नहीं पा रहे हैं तो षडयंत्र रचने लगे। सपा मुखिया से कहा- अखिलेश बाबू फरवरी में निपट जाओगे। पूरी खबर पढ़ें 2. अखिलेश बोले- भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा, दोनों MLC सीटें जितवाकर बाबा विश्वनाथ ने डबल आशीर्वाद दिया सपा प्रमुख अखिलेश ने काशी में कहा, भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा। किसान मुस्कुराएगा, युवा मुस्कुराएंगे। दोनों एमएलसी सीटें जितवाकर बाबा विश्वनाथ ने डबल आशीर्वाद दिया। काशी को क्योटो नहीं बना पाए तो उसकी तस्वीर ही लगा देते। पूरी खबर पढ़ें 3. जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, 20 हजार लीटर पानी भरा था; बहराइच मेले में हादसा बहराइच मेले में जलपरी शो का पानी से भरा टैंक अचानक फट गया। 40 लोग शो देख रहे थे। कांच की दीवार टूटने से 20 हजार लीटर पानी झटके से बाहर आ गया। कांच के टुकड़े चेहरे और सिर में धंस गए। 4 बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 4. मंत्री राजभर ने कहा- मुझसे बड़ा गुंडा देश में कौन है? अखिलेश PDA में D का मतलब बताएं? यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने बांदा में सोमवार को कहा था मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? मुख्तार से लेकर बृजेश सिंह, अभय और धनंजय सिंह मेरे यहां दरबार लगाते थे। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश से पूछा कि पीडीए में D का मतलब डिंपल या दलित? पूरी खबर पढ़ें 5. पत्नी को मायके से लाया, शाहजहांपुर में तमंचे से जबड़े पर मारी गोली; 3 साल पहले लव मैरिज की थी शाहजहांपुर में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। हत्या करने से 2 घंटे पहले ही वह पत्नी को मायके से लेकर आया था। पति ने तमंचे से चली गोली पत्नी के जबड़े पर लगते ही उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. शंकराचार्य बोले- श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने वाला मूर्ख, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- वो 3 जगह से टेढ़े वाराणसी में सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने धीरेंद्र शास्त्री पर भड़क गए। उन्होंने कहा- शिव, कृष्ण और राम में अंतर नहीं। ऐसी टिप्पणी करने वाला मूर्ख है। वहीं अखिलेश यादव ने भी कहा कि अब सनातनी इनकी पर्ची निकालेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 7. ‘राहुल सर, यूपी में कांग्रेस के टिकट बेचे जा रहे’, राजेंद्र पाल गौतम के करीबियों पर आरोप यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को लेकर एक ई-मेल तेजी से शेयर हो रहा है। आरोप है कि उनके लोग विधानसभा चुनाव में टिकट के नाम पर दावेदारों से पैसे मांग रहे। दावा है कि पिछले 3 महीने से वसूली का ये रैकेट चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 8. योगी ने 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया, बोले- महिलाओं-किसानों के लिए स्पेशल पैकेज लाएंगे सीएम योगी ने मंगलवार को उज्ज्वला योजना की 1.89 करोड़ महिला लाभार्थियों को दिवाली गिफ्ट दिया। सभी को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1500 करोड़ की सब्सिडी बांटी। कहा- बाढ़-सूखा से प्रभावित किसानों के लिए स्पेशल पैकेज लाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 9. इमरान मसूद बोले- 3 करोड़ घुसपैठिए हैं तो सरकार इस्तीफा दे, भाजपा ने देश में अराजकता फैलाई सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सवाल किया कि अगर देश में 3 करोड़ घुसपैठिए हैं और सरकार ने उनकी पहचान कर उनके वोट भी कटवा दिए हैं, तो वे अब तक देश में मौजूद कैसे हैं? ऐसी स्थिति में सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 10. ट्रैक्टर ने सरकारी स्कूल के क्लर्क को रौंदा, भेजा बाहर निकला; पत्नी उन्नाव में लेखपाल, 2 छोटे बच्चे उन्नाव में सरकारी स्कूल के क्लर्क को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उनका सिर फट गया, भेजा बाहर निकल आया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्लर्क बाइक से जा रहे थे। उनकी पत्नी लेखपाल हैं। हादसा गंगाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें 11. मां ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की, जालौन में सोते वक्त गला दबाया, शव गोद में लेकर बैठी रही जालौन में मां ने डेढ़ साल के बेटे की सोते वक्त गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गोद में लेकर बैठी रही। जब पति ने देखा कि बेटा कोई हरकत नहीं कर रहा है तो शक हुआ। महिला का इलाज चल रहा है, वह पहले भी बच्चों पर हमला कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 12. STF ने खटारू गैंग के 4 बदमाशों को पकड़ा, 13 दिन से मेरठ में छिपे थे, हथियार की तस्करी करते थे यूपी STF ने कुख्यात खटारू गैंग के 4 बदमाशों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। चारों जम्मू-कश्मीर में रंगदारी मांगते थे। 22 अक्टूबर से मेरठ में छिपे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस इन्हें ढूंढ़ रही थी। गिरफ्तार बदमाश जम्मू-कश्मीर के सांबा के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग पति-पत्नी ने जान दी, बेटे को सुनकर हार्ट अटैक आया फतेहपुर में सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिले। पुलिस ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की आशंका जता रही है। मालगाड़ी के गार्ड ने घटना की सूचना दी थी। दोनों बुजुर्ग मथुरा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14. मंदिर में मांस चढ़ाने वाला टीचर गिरफ्तार, पूछताछ में राष्ट्रपति पुतिन का नाम लिया अलीगढ़ के सिद्धपीठ खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस चढ़ाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने कहा-ऐसा करने को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था। साथ ही बताया कि भोलेनाथ ने उसे खुद बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम 15. पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को गोरखपुर, सोनभद्र, गाजीपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ, सीतापुर के आस पास कई जिलों में 50 से 60 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)