देवरिया को मिले नए CO सिटी, प्रद्युम्न सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी:संजय रेड्डी की जगह लेंगे, करीब तीन साल बाद हुआ बदलाव

Nov 22, 2026 - 15:42
0
देवरिया को मिले नए CO सिटी, प्रद्युम्न सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी:संजय रेड्डी की जगह लेंगे, करीब तीन साल बाद हुआ बदलाव
देवरिया के क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी का रविवार को कौशांबी तबादला कर दिया गया। उनकी जगह बहराइच में तैनात क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह को देवरिया का नया सीओ सिटी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने कई जिलों के क्षेत्राधिकारियों के तबादले किए हैं। करीब 35 महीने देवरिया में रहे संजय रेड्डी संजय कुमार रेड्डी 12 दिसंबर 2023 को देवरिया में क्षेत्राधिकारी नगर के पद पर तैनात हुए थे। करीब 35 महीने तक उन्होंने इस पद पर जिम्मेदारी संभाली। नगर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी उनके पास थी। उनके कार्यकाल में पुलिस ने कई घटनाओं का खुलासा किया। अपराध नियंत्रण के लिए उनके नेतृत्व में पुलिस ने एनकाउंटर भी किए। प्रद्युम्न सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी संजय कुमार रेड्डी के स्थान पर बहराइच में तैनात क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह को देवरिया का नया सीओ सिटी बनाया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद नगर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User