इटावा में सपाइयों ने मुलायम के राजनीतिक योगदान को सराहा:केक काटकर मनाई जयंती, विचार गोष्ठी में गूंजे नेताजी के संघर्ष के किस्से
इटावा के सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार सुबह 11 बजे पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केक काटकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गरीबों और वंचितों के लिए किया संघर्ष गोष्ठी में जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहते हुए देश और प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए। उनका राजनीतिक जीवन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प कार्यक्रम में मौजूद पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह यादव के जीवन और राजनीतिक योगदान पर विचार रखे। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री अशोक यादव, SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, इटावा सदर से पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य और वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव ने भी विचार रखे। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, उत्तम सिंह प्रजापति, जिला प्रवक्ता मयंक बिधौलिया, जिला सचिव दीपी सिंह, मालती यादव, प्रवीण कुशवाहा, प्रदीप सोनी, राजकुमार यादव, मनोज राणा, महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, इटावा विधानसभा उपाध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती राजपूत, सपा नेत्री नम्रता सिंह दोहरे, इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे, संत प्रकाश आर्य, सभासद सफी अहमद बालक, एसएम मुस्तकीम, रामबाबू यादव, चंदू यादव सुंदरपुर, बृजेश यादव लाला इटगांव, राजेश यादव, महिपाल सिंह शाक्य, आरबीसी, दिनेश यादव, राजेश कुमार, राजू अख्तर, कफील और अभिषेक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)