देवरिया में 12 BEO को ब्लॉक का प्रभार मिला:कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी; आवंटन के बाद तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश
देवरिया जिले में तैनात 12 खंड शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम विकासखंडों का प्रभार दिया गया। सभी को आवंटित ब्लॉक में तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों शासन ने जिले में तैनात 12 खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला किया था। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने अधिकारियों को ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी है। जय प्रकाश मौर्य को बरहज और नगर क्षेत्र गौरा बरहज का प्रभार मिला है। जितेंद्र कुमार को भाटपाररानी के साथ भटनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लवकुश कुमार को पथरदेवा की जिम्मेदारी मिली है। मनोजीत राव को देवरिया सदर, नगर क्षेत्र देवरिया और जनपद मुख्यालय का प्रभार दिया गया है। नीलम को रामपुर कारखाना, निधि श्रीवास्तव को गौरीबाजार और रामकुमार सिंह को रुद्रपुर सौंपा गया है। रामू प्रसाद को सलेमपुर के साथ भलुअनी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। संतोष सिंह को लार और बनकटा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विजय कुमार गुप्ता को देसही देवरिया और तरकुलवा की जिम्मेदारी मिली है। यज्ञनारायण को बैतालपुर और अजीत कुमार सिंह को भागलपुर विकासखंड का प्रभार दिया गया है। अधिकारियों को सौंपे गए काम और पदेन जिम्मेदारियां समय से और सही तरीके से निभाने का निर्देश दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)