धनगर समाज ने जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रदर्शन किया:देवरिया में सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली पैदल यात्रा

Nov 21, 2026 - 16:29
0
धनगर समाज ने जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रदर्शन किया:देवरिया में सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली पैदल यात्रा
देवरिया में धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय धनगर महासभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने ‘धनगर समाज जिंदाबाद’ और ‘जाति प्रमाण पत्र जारी करो’ के नारे लगाए। यात्रा के दौरान सड़क पर कुछ देर जाम लगा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जेपी धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धनगर समाज वर्ष 1950 से अनुसूचित जाति की सूची में क्रमांक 27 पर दर्ज है। इसके बावजूद समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। 15 शासनादेश जारी कर चुकी उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस बारे में करीब 15 शासनादेश जारी कर चुकी है, लेकिन तहसील स्तर पर तहसीलदार प्रमाण पत्र बनाने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवारों में पिता और दादा के धनगर जाति प्रमाण पत्र बने हैं, लेकिन अगली पीढ़ी के लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे। जेपी धनगर ने इसे समाज के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने धनगर समाज के लोगों को टिकट नहीं दिया तो लेबर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी कही। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ ओम जी ने कहा कि धनगर समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ रहा है। विमलेश पाल और जयप्रकाश धनगर ने कहा कि प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो जिले में अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विजय बहादुर, वीरेंद्र नाथ धनगर, पारस धनगर, विमलेश धनगर, राजेश धनगर, विनय गोंड, अमरेंद्र सोनी, सुभाष धनगर और अजय धनगर सहित कई लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User