धनतेरस-दीपावली पर देवरिया में भारी वाहनों की नो-एंट्री:6 से 8 नवंबर तक सुबह 8:30 से रात 2 बजे तक डायवर्जन
देवरिया में धनतेरस और दीपावली पर्व पर शहर में भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 6 से 8 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से रात 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। त्योहार के दौरान सुगम यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। वही धनतेरस के दिन मालवीय रोड और रामलीला मैदान पर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। यातायात व्यवस्था के तहत सलेमपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सोनूघाट चौराहे से पिपरपाती नहर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों को मंडी तक जाने की अनुमति ये वाहन पिपरपाती चौराहा, धनौती तिराहा और डुमरी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। हालांकि, सब्जी और फल मंडी में आने वाले वाहनों को मंडी तक जाने की अनुमति रहेगी।
वहीं, रुद्रपुर मोड़ तिराहे से भारी वाहनों को कतरारी तिराहा, अमेठी तिराहा और रामलक्षन मार्ग की ओर भेजा जाएगा। अमेठी तिराहा (कतरारी मार्ग) की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रामलक्षन तिराहा पर डायवर्ट किया जाएगा।
डायवर्जन की तैयारी शुरू
त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और बाजारों में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। निर्धारित अवधि में वाहन चालकों को डायवर्जन प्लान का पालन करना होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शहर में आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दीपावली पर मेडिकल कॉलेज अलर्ट दीपावली पर्व पर पटाखों से झुलसने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने और खानपान में गड़बड़ी के कारण बीमार पड़ने वाले मरीजों की संभावित संख्या को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक इलाज की व्यवस्था मजबूत की गई है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक इलाज की व्यवस्था मजबूत की गई है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
हर शिफ्ट में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
इमरजेंसी में हर शिफ्ट में एक इंटर्न, एक स्टाफ नर्स और एक एमपीडब्ल्यू अतिरिक्त तैनात रहेंगे। एक शिफ्ट में एक ईएमओ के अलावा दो जूनियर रेजिडेंट, एक इंटर्न, सात स्टाफ नर्स और सात एमपीडब्ल्यू की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकेगा।
जलने और चोट के इलाज की दवाएं उपलब्ध
मेडिकल कॉलेज में जीवन रक्षक दवाओं के साथ चोट लगने, आंख और कान की समस्या तथा जलने पर इस्तेमाल होने वाली दवाएं और इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। आईवी फ्लूड और मरहम सहित जरूरी चिकित्सा सामग्री भी रखी गई है। मेडिसिन, आर्थो, नेत्र, सर्जरी, ईएनटी और स्किन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा सीनियर रेजिडेंट आन कॉल उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल बुलाया जा सकेगा।
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए इमरजेंसी और वार्डों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। जीवन रक्षक सहित अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)