गैस पाइपलाइन की खुदाई से जगह जगह लीकेज:बहराइच में सभासदों ने चांद पूरा चौराहे पर जाम लगाया

Nov 04, 2026 - 13:31
0
गैस पाइपलाइन की खुदाई से जगह जगह लीकेज:बहराइच में सभासदों ने चांद पूरा चौराहे पर जाम लगाया
बहराइच में गैस पाइपलाइन की खुदाई और बार-बार लीकेज के कारण सात वार्डों में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बंद है। इससे नाराज सभासदों ने बुधवार सुबह 11 बजे चांद पूरा चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 20 के सभासद प्रतिनिधि राजेश कुमार गुप्ता ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। सभासदों ने नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी के रवैए पर भी नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्याम करण टेकरीवाल, अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और सीओ नारायणदत्त मिश्रा मौके पर पहुंचे। गैस पाइपलाइन बिछाने के काम का विरोध सभासद सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभासदों ने शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के काम का विरोध नहीं किया। उनकी मांग थी कि त्योहारों को देखते हुए यह काम त्योहार तक रोक दिया जाए। उनका कहना था कि बार-बार खुदाई और लीकेज से लोगों को परेशानी हो रही है और त्योहारों का माहौल खराब हो सकता है। सभासदों के मुताबिक, बातचीत के दौरान त्योहार तक काम रोकने पर सहमति बनी थी। हालांकि, उनका आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी को काम जारी रखने की अनुमति दे दी। अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करण ने सभासदों से बात की। पालिका प्रशासन से पहले हुई बातचीत उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने वालों को प्रशासन से अनुमति मिली है। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन से पहले हुई बातचीत में त्योहारों को देखते हुए काम रोकने की बात कही गई थी, लेकिन काम नहीं रुका। श्याम करण ने कहा कि इस बारे में जिले के अधिकारियों को बताया जाएगा और लीकेज जल्द ठीक कराया जाएगा। बातचीत के बाद करीब 30 मिनट में प्रदर्शन खत्म हो गया। इस मौके पर हर्षित श्रीवास्तव, चांद बाबू, अब्दुल रज्जाक समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User