वकील की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन:अमेठी में एक करोड़ मुआवजे की मांग, काल्पी बार अध्यक्ष आक्रोशित
काल्पी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद अमेठी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने की मांग भी रखी। अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन वकीलों की हत्या हो रही है। उनका आरोप है कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू न होने से वकीलों के खिलाफ हिंसक घटनाएं हो रही हैं। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार से पहले किए गए वादे के मुताबिक अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम जल्द लागू करने का अनुरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह कानून लागू होने तक वकीलों पर हमले नहीं रुकेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और संरक्षण अधिनियम लागू नहीं होने पर प्रदेशभर के अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)