पद्मावत एक्सप्रेस में महिला ने बेटे को जन्म दिया:दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही थी, अमेठी स्टेशन पर उतारकर GRP से सीएचसी पहुंचाया
दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही एक महिला ने पद्मावत एक्सप्रेस में बेटे को जन्म दिया। अमेठी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने महिला को ट्रेन से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद मां और बच्चा स्वस्थ हैं। सुबह साढ़े सात बजे उसे ट्रेन से उतारकर अस्प्ताल पहुंचाया गया। प्रतापगढ़ के लालगंज आझारा की रहने वाली निर्मला दिल्ली से घर लौट रही थीं। उनके पति ने उन्हें ट्रेन में बैठाया था। सफर के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने उनकी मदद की और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे को दी। ट्रेन अमेठी स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ की टीम वहां पहुंची। एंबुलेंस से निर्मला को अमेठी सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका और बच्चे का इलाज हुआ। मौके पर मौजूद डॉ. प्रीति ने बताया कि आरपीएफ एंबुलेंस से महिला को अस्पताल लाई थी। दोनों का इलाज किया गया और उनकी हालत स्वस्थ है। निर्मला ने बताया कि वह दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही थीं और ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि महिला को अमेठी रेलवे स्टेशन से अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। मां और बच्चे का इलाज किया गया और दोनों स्वस्थ हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)