बागपत में तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार घायल:बागपत में चार लोग गंभीर घायल, एक को गंभीर चोट
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीएनजी पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार ने खोखे पर सामान खरीद रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक को मामूली चोट आई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग सीएनजी पंप पर अपनी गाड़ी में गैस भरवा रहे थे। उनके परिजन पंप के कोने पर बने खोखे से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान बागपत की ओर से आ रही कार ने खोखे के पास खड़े लोगों को टक्कर मार दी।
हादसे में साबूद्दीन (65) पुत्र मजीद, अनीश (45) पुत्र इंतजार अली, शबाना (40) पत्नी अनीश और इमरान (30) पुत्र इरफान गंभीर रूप से घायल हुए। साबूद्दीन, अनीश और शबाना ग्राम निवाड़ा के निवासी हैं। इमरान कैराना, जिला शामली का निवासी है। सलमान (22) पुत्र अनीश, निवासी ग्राम निवाड़ा को मामूली चोट आई। सभी घायलों को जिला अस्पताल बागपत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)