अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर:विधायक श्री कांत शर्मा बोले- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने वाले पीछे हटे
हिमाचल प्रदेश के प्रभारी, पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा-वृंदावन से विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। हिमाचल दौरा कर वापस मथुरा आए पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बयान देते हुए प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों पर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव का सीधा सरेंडर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव से पूरी तरह सरेंडर कर दिया है, क्योंकि वे भली-भांति जानते हैं कि प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा एक समय था जब अखिलेश यादव हमारे मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे थे, लेकिन अब चुनौती देना तो दूर, वे खुद ही पीछे हट गए हैं और सरेंडर कर चुके हैं। 10 सालों में बदला उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए श्री कांत शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। पहले के समय को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि एक दौर था जब अंधेरा शुरू होने और सड़कों के गड्ढों से यह पहचान होती थी कि उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश हो चुका है, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह से बदल गई है और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वे बौखलाहट में हैं और एक षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में ज़मानत पर बाहर है, वह देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को धमकियाँ दे रहा है। कांग्रेस की स्थिति पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मात्र 2 प्रतिशत की पार्टी बनकर रह गई है। यही कारण है कि उनके नेता ज़मीनी धरातल पर नहीं उतरते, क्योंकि उन्हें मालूम है कि जनता के बीच उनके लिए कुछ नहीं बचा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)