रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान:पैपराजी के नाम पुकारने पर दिखाया थम्ब्स अप; कार्यक्रम में रवीना-शिल्पा भी नजर आईं

Nov 04, 2026 - 10:26
0
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान:पैपराजी के नाम पुकारने पर दिखाया थम्ब्स अप; कार्यक्रम में रवीना-शिल्पा भी नजर आईं
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने मंगववार को मुंबई में दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में सलमान खान, बॉबी देओल, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। पार्टी में सलमान खान के पहुंचते ही पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा और उनका नाम लेकर आवाज लगाने लगे। इस दौरान पैपराजी लगातार 'हैप्पी दिवाली' और 'लव यू भाईजान' कहते सुनाई दिए। इस पर सलमान ने अपने खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। सलमान पार्टी में नए फिट और शार्प लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक शर्ट और जींस पहनी थी। देखें दिवाली पार्टी की तस्वीरें- फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हर साल दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। रमेश अपने भाई कुमार एस. तौरानी के साथ मिलकर टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड चलाते हैं। दोनों भाइयों ने साल 1975 में टिप्स की शुरुआत म्यूजिक कंपनी के रूप में की थी। 80 और 90 के दशक में टिप्स बॉलीवुड की बड़ी म्यूजिक कंपनियों में शामिल हो गई। संगीत के क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद रमेश तौरानी ने फिल्म निर्माण में कदम रखा। उन्होंने 'सोल्जर', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'राज', 'इश्क विश्क', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'रेस' जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। उनकी फिल्म 'इश्क विश्क' से शाहिद कपूर को बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में लॉन्च किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User