राजभर बोले- राहुल गांधी पहले मुझसे बहस करें:अंबेडकरनगर में कहा, कांग्रेस के 60 साल के शासन पर चर्चा को तैयार
अंबेडकरनगर में बुधवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस करने से पहले अपने साथ आमने-सामने चर्चा करने की चुनौती दी। राजभर ने कहा कि वह कांग्रेस के 60 साल के शासन या राहुल गांधी के पसंदीदा किसी भी मुद्दे पर बहस करने को तैयार हैं। राहुल गांधी पर भी किया पलटवार राजभर ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना राजनीति नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, मोदी के सामने बैठते ही राहुल गांधी का आधा बल खत्म हो जाएगा। उन्होंने पौराणिक प्रसंग का हवाला देते हुए कहा कि जैसे बाली के सामने जाने पर दुश्मन का आधा बल खत्म हो जाता था, वैसे ही मोदी को देखकर राहुल गांधी की ताकत आधी रह जाएगी। राजभर ने राहुल गांधी पर देश के खिलाफ बयान देने का आरोप भी लगाया। अखिलेश यादव पर काशी-अयोध्या और मथुरा को लेकर निशाना कैबिनेट मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की राजनीति भाजपा का नाम लिए बिना नहीं चलती। राजभर ने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक की नाराजगी के डर से अखिलेश काशी, अयोध्या और मथुरा जाने से बचते हैं। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने से डरते हैं। राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश अयोध्या में चक्र और त्रिशूल लेकर घूमे, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए। कांग्रेस और सपा पर घुसपैठियों के वोट का आरोप राजभर ने कांग्रेस और सपा पर घुसपैठियों के वोट के सहारे सरकार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जनता ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नकार दिया है। राजभर के मुताबिक, सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी दल छटपटा रहे हैं, जबकि NDA सरकार सत्ता में रहकर जनता की सेवा कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)