पीलीभीत में वोटर लिस्ट में नाम बदले:नूरुद्दीन से इलियास, दाऊद से दूसरा नाम; 13,779 फॉर्मों का रिकॉर्ड गायब

Oct 23, 2026 - 19:41
0
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में नाम बदले:नूरुद्दीन से इलियास, दाऊद से दूसरा नाम; 13,779 फॉर्मों का रिकॉर्ड गायब
पीलीभीत जिले में मतदाता सूची में हेरफेर का मामला सामने आया है। इसके बाद निर्वाचन विभाग और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्मों की एंट्री और उनके रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां मिली हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने पीलीभीत सदर विधानसभा के भिखारीपुर गांव और जहानाबाद क्षेत्र में पड़ताल की। कई मतदाताओं ने बताया कि वोटर लिस्ट में उनका और उनके पिता का नाम बदल दिया गया है। कुछ लोगों के परिवार के सदस्यों के नाम भी सूची से गायब हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने नाम बदलने या वोट कटवाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। प्रशासनिक जांच में 13,779 फॉर्मों का रिकॉर्ड नहीं मिला। इनमें तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी के समय के 4,717 और हेमंत चौधरी के समय के 9,062 फॉर्म शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय ने सभी तहसीलों में दो दिन के भीतर विधानसभा और बूथवार गहन जांच के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User