कानपुर में परिवर्तन ने किया छात्रवृत्ति वितरण:आर्थिक तंगी से नहीं रुकेगी पढ़ाई, परिवर्तन संस्था ने दिया शिक्षा में सहयोग
कानपुर के मेस्टन रोड स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सामाजिक संस्था परिवर्तन की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 10 मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को पूरे वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की गई, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है। इसके रोटी बैंक के माध्यम से उर्सला अस्पताल और कार्डियोलॉजी में प्रतिदिन 200 से 400 जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। संस्था स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, ग्रीनाथॉन और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है। छलांग स्कॉलरशिप के जरिए जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग किया जाता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। अंत में उप-प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा पाण्डेय ने आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)