ओडिशा के भुवनेश्वर में 19वा अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस:लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के ट्रेन मॉडल आकर्षण का केंद्र बने
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 19 वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया । 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने अपना पवेलियन स्टॉल लगाया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्टॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे से मेट्रो तक आसान सफर पर जोर स्टॉल के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने UPMRC की टीम से मेट्रो सेवाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने लखनऊ, कानपुर और आगरा में सुरक्षित, टिकाऊ और समावेशी मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के प्रयासों कि सराहना की। रेलवे स्टेशनों से मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने और विभिन्न परिवहन साधनों को एक-दूसरे से जोड़ने की पहल को भी सराहा। तीनों शहरों की मेट्रो के मॉडल आकर्षण कॉन्फ्रेंस में UPMRC के पवेलियन स्टॉल पर लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के ट्रेन मॉडल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्टॉल पर मेट्रो के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, यात्री सुविधाओं, सतत विकास से जुड़ी पहलों और विस्तार योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। UPMRC का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के साथ यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाना है। मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन के जरिए मेट्रो को रेलवे और परिवहन के अन्य साधनों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)