डीजे की आवाज पर विवाद के बाद युवक की हत्या:अम्बेडकरनगर में घर से 30 मीटर दूर मिला शव, पड़ोसियों पर हमले का आरोप

Nov 16, 2026 - 08:08
0
डीजे की आवाज पर विवाद के बाद युवक की हत्या:अम्बेडकरनगर में घर से 30 मीटर दूर मिला शव, पड़ोसियों पर हमले का आरोप
अम्बेडकरनगर में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रविवार देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने डीजे संचालक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह युवक का शव उसके घर से करीब 30 मीटर दूर पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान पिटू गौतम (पुत्र स्वर्गीय लालचंद गौतम) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिटू डीजे संचालन का काम करता था। वह छठ पर्व के अवसर पर वह डीजे बजाने गया था। देर रात घर लौटने के बाद वह अपने घर में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान तेज आवाज को लेकर पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पिटू घर के बाहर सोने चला गया। आरोप है कि रात को पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी जान चली गई। इसके बाद शव को घर से करीब 30 मीटर दूर फेंक दिया गया। रविवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर राजेसुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर रात में विवाद हुआ था। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User