हरदोई मेडिकल कॉलेज के OT में बिजली गुल:मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल को लगाए टांके, डॉक्टर बोले- वायरिंग खराब है

Nov 02, 2026 - 11:58
0
हरदोई मेडिकल कॉलेज के OT में बिजली गुल:मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल को लगाए टांके, डॉक्टर बोले- वायरिंग खराब है
हरदोई मेडिकल कॉलेज में अंधेरे में इलाज का वीडियो सामने आया है। वीडियो में इमरजेंसी वार्ड की ओटी में मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। घटना रविवार दोपहर की है। इमरजेंसी के ऑपरेशन थिएटर में अचानक बिजली गुल हो जाने के कारण अंधेरा छा गया, जिससे ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साकर्मियों को गंभीर रूप से घायल मरीज का इलाज करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक बिजली बैकअप फेल होने के कारण मजबूर होकर कर्मचारियों और तीमारदारों को अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलानी पड़ी, जिसकी रोशनी में मरीज के घावों पर टांके लगाए गए। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने बताया कि यह वीडियो रविवार दोपहर का है। ऑपरेशन थिएटर (ओटी)की वायरिंग पुरानी हो चुकी है। इस वजह से अक्सर बिजली चली जाती है। इस वजह से अक्सर फाल्ट हो जाती है। व्यवस्थाओं को सुधरवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User