पार्षद ने मार्ग पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ:एक्सिस बैंक एटीएम से बाईं ओर जाने वाले मार्ग दोबारा बनेगा

Nov 02, 2026 - 11:58
0
पार्षद ने मार्ग पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ:एक्सिस बैंक एटीएम से बाईं ओर जाने वाले मार्ग दोबारा बनेगा
लखनऊ नगर निगम के त्रिवेणी नगर वार्ड में पार्षद देव शर्मा मिश्रा ने शिवपुरम, त्रिवेणी नगर तृतीय में सड़क पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। सोमवार को एक्सिस बैंक एटीएम से बाईं ओर जाने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंडलीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, हरि शंकर श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के कई निवासी मौजूद रहे। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और पार्षद देव शर्मा मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि मार्ग का पुनर्निर्माण पूरा होने से आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निवासियों ने विकास कार्य के लिए पार्षद का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User