अमेठी में यातायात माह शुरू, पुलिस ने निकाली रैली:एसपी सरवणन टी ने गौरीगंज में दिखाई हरी झंडी

Nov 02, 2026 - 11:58
0
अमेठी में यातायात माह शुरू, पुलिस ने निकाली रैली:एसपी सरवणन टी ने गौरीगंज में दिखाई हरी झंडी
अमेठी में सोमवार को यातायात माह की शुरुआत हुई। सड़क हादसों को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने रैली निकाली। सुबह 10:30 बजे एसपी सरवणन टी ने गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें यातायात पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में यातायात जागरूकता से जुड़े बैनर और पोस्टर लेकर कस्बे में लोगों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया। रैली शहर के मुसाफिरखाना तिराहे तक गई और फिर एसपी ऑफिस लौटकर समाप्त हुई। पुलिसकर्मियों और बच्चों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, बाइक पर तीन सवारी न बैठाने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति या लापरवाही से गाड़ी चलाने से बचने को भी कहा। पुलिस का उद्देश्य लोगों में यातायात के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और सड़क हादसों में कमी लाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User