अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हाथरस में हादसा, ड्राइवर वाहन समेत भागा

Nov 02, 2026 - 11:58
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हाथरस में हादसा, ड्राइवर वाहन समेत भागा
हाथरस में हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में रूहेरी-रहना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पहचान राजेश (35) निवासी मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती थाना कोतवाली हाथरस गेट के रूप में हुई है। वह फर्नीचर का काम करता था। वह कल हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रहना में अपनी ससुराल गया था। देर रात लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीन बच्चों को छोड़ा है बिलखते हुए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज सुबह करीब 10 बजे राजेश की पहचान हुई। उनके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। राजेश ने अपने पीछे तीन संतानों को छोड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User