पिकअप में मिला 1250 किलो विस्फोटक:महोबा में चालक और साथी हिरासत में, 4 लोगों पर केस दर्ज
महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में अवैध विस्फोटक मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। काली पहाड़ी रोड पर पकड़े गए पिकअप वाहन से 1250 किलो सोलर बूस्ट नाइट्रेट मिक्सर विस्फोटक बरामद हुआ था। जांच के दौरान चालक और उसका साथी विस्फोटक से जुड़े वैध दस्तावेज और जीएसटी ई-वे बिल नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रवर्तन दल और पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप (यूपी 95 एटी 1646) को रोका था। उसमें 50 गत्तों में विस्फोटक भरा था। जांच में यह भी सामने आया कि चालक प्रशिक्षित नहीं था और सुरक्षा मानकों के बिना विस्फोटक आबादी वाले इलाके से ले जाया जा रहा था। 50 गत्तों में मिला 1250 किलो विस्फोटक पिकअप में सवार चालक रामहेत पाल और उसका साथी तुलसीदास विस्फोटक सामग्री से जुड़े वैध और पूरे दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने वाहन और उसमें लदे विस्फोटक की जांच की तो 50 गत्तों में कुल 1250 किलो सोलर बूस्ट नाइट्रेट मिक्सर मिला। बिना सुरक्षा मानकों के हो रहा था परिवहन जांच में पता चला कि वाहन चालक प्रशिक्षित नहीं था। भारी मात्रा में विस्फोटक को बिना सुरक्षा इंतजाम के आबादी वाले इलाकों से ले जाया जा रहा था। इसके बाद नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में पूरी सामग्री को सुरक्षित रखवाया गया। इसे वैध मैगजीन धारक की सुपुर्दगी में दिया गया। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज सीओ रविकांत गौड़ ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि मामले में चालक रामहेत पाल, उसके साथी तुलसीदास, विस्फोटक उपलब्ध कराने वाले राहुल चतुर्वेदी और पट्टा धारक विपुल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4, 5 और 6 तथा बीएनएस की धारा 61 के तहत कार्रवाई की गई है। खदान संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ रविकांत गौड़ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अब विस्फोटक के अवैध परिवहन से जुड़े अन्य लोगों और खदान संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)