एटा में ठेके का ताला काटकर 62 पेटी शराब चोरी:चोर 92 हजार 500 रुपए नकद और CCTV की DVR व LCD भी ले गए, खंगाले जा रहे CCTV
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के बेरनी गांव में चोर शराब ठेके का ताला काटकर 62 पेटी शराब और 92,500 रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोर ठेके में लगे CCTV कैमरों की DVR और LCD भी अपने साथ ले गए। सुबह ठेका खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठेके का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। ठेके के अनुज्ञप्तिधारी गौरव पुत्र विद्याराम, निवासी जमो खेरिया ने सोमवार दोपहर दो बजे जलेसर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार शाम छह बजे केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरों की जानकारी जुटाई। जलेसर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पीड़ित गौरव की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शराब की पेटियों का कराया जा रहा मिलान प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, चोरी हुई शराब की वास्तविक मात्रा स्पष्ट करने के लिए पेटियों का मिलान कराया जा रहा है। पीड़ित ने तहरीर में करीब 62 पेटी शराब और 92,500 रुपए नकद चोरी होने की बात कही है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)