महोबा में काली माता मंदिर चोरी का खुलासा:आभूषण चुराने वाला युवक गिरफ्तार, 3 चांदी के मुकुट, 2 छत्र और मोबाइल बरामद

Nov 02, 2026 - 20:28
0
महोबा में काली माता मंदिर चोरी का खुलासा:आभूषण चुराने वाला युवक गिरफ्तार, 3 चांदी के मुकुट, 2 छत्र और मोबाइल बरामद
महोबा के बंधानवार्ड स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मंदिर से मां के आभूषण चोरी करने के आरोप में कबरई थाना क्षेत्र के रहने वाले कालीचरण को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन मुकुट, दो छत्र, 200 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। अज्ञात चोर मां की प्रतिमा से तीन चांदी के मुकुट और दो छत्र चोरी कर ले गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP शशांक सिंह ने कोतवाली नगर पुलिस और SOG-सर्विलांस की संयुक्त टीमों को खुलासे के निर्देश दिए। CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस ASP वंदना सिंह और CO नगर रविकांत गोंड के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सबूत जुटाए। पुलिस के मुताबिक, जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक दिलचस्प संयोग भी सामने आया है। काली माता मंदिर से आभूषण चोरी करने के आरोपी का नाम कालीचरण है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया ASP वंदना सिंह ने सोमवार शाम साढ़े सात बजे बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी के सभी तीन मुकुट और दोनों छत्र बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा 200 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User