पीवीसी कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी:तीन नकाबपोश चोरों ने परिवार को कमरों में किया बंद; डायमंड-गोल्ड की ज्वेलरी ले गए
आगरा। कमला नगर के प्रोफेसर कॉलोनी में चोरों ने पीवीसी कारोबारी के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात तीन नकाबपोश चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने परिवार के सभी सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया और घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब 70 लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं। ,
पीड़ित संदीप अग्रवाल के मुताबिक, तीन नकाबपोश चोर रात में घर के अंदर घुस आए थे। चोरों ने वारदात के दौरान परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद घर के अंदर कुंडी लगाकर इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 400 से 500 ग्राम सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ले गए।
परिवार को घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही नकाबपोश चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)