इटावा की घटना : पटाखे की चिंगारी से दुकान में आग लगने की आशंका

Nov 11, 2026 - 05:44
0
इटावा कस्बे के व्यस्त मेन मार्केट में रात करीब 10 बजे अचानक उठी आग की लपटों ने दुकानदारों और पड़ोसियों में दहशत फैला दी। इंद्रकुमार गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान के बाहर रखा सामान आग की चपेट में आकर जल गया। बाजार में आग की लपटें उठती देख भीड़ जुट गई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग जुट गए। आसपास के मकानों से पानी की मोटर चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। इसी बीच पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी गई। फायर शाखा प्रभारी कौशलकिशोर मीणा के निर्देश पर दमकल वाहन पहुंचा। दमकलकर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को नियंत्रित किया। दुकान खुलवाने पर अंदर रखा काउंटर और सामान भी जला हुआ मिला। दुकानदार को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ बताया गया। दुकानदार ने आशंका जताई कि पटाखे की चिंगारी से दुकान में आग लगी होगी। आग की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी दुकानदारों को आशंका थी कि आग दूसरी दुकानों तक पहुंच सकती है। सामूहिक प्रयास और दमकल टीम की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। अभियान में दमकलकर्मी दीपक सेन, गणेश सुमन और कर्मचारी मौजूद रहे। थानाप्रभारी अजीतसिंह चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। लोगों की मदद से काबू पाया : दुकानदार दुकानदार इंद्रकुमार गुप्ता ने बताया कि वह शाम 6 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 10:15 बजे सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। वे पहुंचे। तब स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे। लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखे 6 एलईडी टीवी और टीवी के पार्ट्स जल गए। इससे करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने आशंका जताई कि पटाखे की चिंगारी से दुकान में आग लगी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User