इटावा में श्रद्धाभाव से की गोवर्धन पूजा, मंदिरों में मना अन्नकूट उत्सव

Nov 11, 2026 - 05:44
0
इटावा में श्रद्धाभाव से की गोवर्धन पूजा, मंदिरों में मना अन्नकूट उत्सव
इटावा. पांच दिवसीय दीपावली महापर्व के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया। महिलाओं ने घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसे फूलों, दीपकों और रंगोली से आकर्षक रूप से सजाया। इसके बाद विधि-विधान से धूप-दीप, फल और मिठाई अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने समूह में पारंपरिक मंगल गीत गाए और गोवर्धन पर्वत की सात परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर में अन्नकूट महोत्सव पर भगवान को पकवानों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद बांटा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User