एटा में दिव्यांग पेंशन की रकम दो किस्तों में मिलेगी:केंद्र और प्रदेश सरकार अलग-अलग भेजेंगी पैसा

Oct 31, 2026 - 11:08
0
एटा में दिव्यांग पेंशन की रकम दो किस्तों में मिलेगी:केंद्र और प्रदेश सरकार अलग-अलग भेजेंगी पैसा
एटा में वित्तीय वर्ष 2026-27 से दिव्यांग पेंशन की रकम दो अलग-अलग किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार के हिस्से की रकम अलग-अलग तारीखों पर मिल सकती है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना का भुगतान एसएनए स्पर्श (SNA SPARSH) पोर्टल से किया जा रहा है। यह योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत चलती है। हर लाभार्थी को हर महीने कुल 1,000 रुपये पेंशन मिलती है। इसमें केंद्र सरकार के 300 रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार के 700 रुपये शामिल हैं। पहली तीन महीने की किस्त में केंद्र सरकार के 900 रुपये और प्रदेश सरकार के 2,100 रुपये दिए जाएंगे। अलग-अलग साइबर ट्रेजरी के जरिए भुगतान दोनों सरकारों की रकम की फाइलें अलग-अलग साइबर ट्रेजरी के जरिए भुगतान के लिए भेजी जा रही हैं। इसलिए दोनों हिस्सों की रकम खातों में अलग-अलग समय पर पहुंच सकती है। रोहित कुमार ने लाभार्थियों से अपने बैंक खाते नियमित रूप से जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों हिस्सों का भुगतान अलग-अलग होने पर किसी तरह की भ्रांति न रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User