गोंडा में 24 घंटे में 50 मिमी से ज्यादा बारिश:तापमान 7 डिग्री गिरकर 23 पर पहुंचा, 24 घंटे का अलर्ट
गोंडा जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान 50 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अर्नब चक्रवात के कारण मौसम बदला है और हल्की से तेज हवाएं चल रही हैं। आज शनिवार सुबह 10:30 बजे जिले का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में तापमान 30 से 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, यानी 7 डिग्री की गिरावट हुई। हल्की हवाओं के साथ रुक-रुककर तेज बारिश शनिवार सुबह 9 बजे से भी हल्की हवाओं के साथ रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है और बाहर काम पर जाने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हल्की से तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। जिले में धान की फसल खेतों में खड़ी है। कुछ किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी है, जो बारिश से खराब होने के कगार पर है। कृषि विभाग किसानों के नुकसान का आकलन तेज हवा से कई बीघा धान की फसल खेतों में गिर गई है। जिला कृषि विभाग किसानों के नुकसान का आकलन कर रहा है और बचाव के तरीके बता रहा है। गोंडा के जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कल से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया उन्होंने कहा कि उम्मीद है, आज शाम तक मौसम में कुछ सुधार होगा। गोंडा जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है यहां से भी लगातार नजर रखे जा रही है। जहां कहीं भी जिले में जल भराव जैसी स्थिति हो रही है तुरंत नगर पालिका को सूचना दी जा रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)