श्रावस्ती में सरदार पटेल जयंती पर यूनिटी मार्च निकला:डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
श्रावस्ती में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को सुबह 11:00 बजे श्रावस्ती में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। रन फॉर यूनिटी के तहत पटेल चौक दहाना से ईदगाह तिराहे तक यूनिटी मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके हुई। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और अधिकारियों कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके बाद डीएम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार दिया। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों और किसानों को सहकारिता से जोड़कर देश के विकास का रास्ता बनाया। डीएम ने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज में एकता, समरसता और विकास की प्रेरणा देते हैं। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से देशभर की रियासतों को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार ने भी सरदार पटेल के विचारों को देश की मजबूती, अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च पटेल चौक दहाना से शुरू होकर ईदगाह तिराहे तक पहुंचा। इसमें शामिल लोगों ने एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)