डीसी लॉ कालेज में एडमिशन की जांच शुरु:CSJMU की समिति को नहीं मिले दस्तावेज, एडमिशन की गाइडलाइन का पालन भी नहीं हुआ
दयानंद लॉ कॉलेज में प्रवेश संबंधी शिकायतों पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने जांच शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर बुधवार को विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रवेश से जुड़े अभिलेखों की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन नहीं होने की बात सामने आई है। अभिलेख समिति के सामने प्रस्तुत नहीं किए विश्वविद्यालय की ओर से गठित समिति ने निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्राचार्य से प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर उनका परीक्षण किया। जांच में यह भी सामने आया कि शासन और विश्वविद्यालय के आरक्षण संबंधी नियमों के अनुपालन के साक्ष्य के तौर पर जरूरी अभिलेख समिति के सामने प्रस्तुत नहीं किए गए। मेरिट और प्रवेश संबंधी सूचना के भी दस्तावेज नहीं मिले इसके अलावा अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी सूचनाएं देने के माध्यम, सूचना प्रसारित करने की संख्या और तारीखों तथा विभिन्न चरणों में मेरिट सूची जारी करने की तारीखों से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरक्षण संबंधी नियमों के पालन की पुष्टि नहीं हो सकी। समिति ने मांगे सभी संबंधित दस्तावेज
विश्वविद्यालय की जांच समिति ने महाविद्यालय को निर्देशित किया है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं। इनमें विशेष रूप से आरक्षण नियमों के अनुपालन, अभ्यर्थियों को दी गई सूचनाओं और मेरिट सूची के प्रकाशन से संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के अनुसार, उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेजों के आधार पर प्रकरण का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा, ताकि तथ्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति का निर्धारण करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। विवि द्वारा मौके पर गयी जांच समिति
विश्वविद्यालय द्वारा स्थलीय निरीक्षण के लिये गयी जांच समिति में विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, उपकुलसचिव परीक्षा अंजली मौर्या, सहायक कुलसचिव कौशलेंद्र पांडेय, प्रो.शशिकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)