लखनऊ के बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी:छात्राओं ने कम लागत के मॉडल दिखाए, अल्ट्रासाउंड मशीन को पहला स्थान मिला

Oct 21, 2026 - 20:36
0
लखनऊ के बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी:छात्राओं ने कम लागत के मॉडल दिखाए, अल्ट्रासाउंड मशीन को पहला स्थान मिला
लखनऊ के मोतीनगर स्थित बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार कों विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने कम लागत में तैयार किए नवाचारी मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रतिभा रानी के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन मंजुला यादव ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्रा ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। रोजमर्रा की समस्याओं पर मॉडल छात्राओं ने पृथ्वी की सतह, कोरोना प्रभावित फेफड़े, वाटर साइकिल, इलेक्ट्रिक स्विंग, चंद्रयान, सोलर सिस्टम, डाइजेस्टिव सिस्टम, हाइड्रोलिक कार, वैक्यूम क्लीनर, आई वर्किंग मॉडल, फोटोसिंथेसिस, अल्ट्रासाउंड मशीन, वूमेन सेफ्टी मॉडल, पेंडुलम वेव, एस्केलेटर और अर्थक्वेक डिटेक्टर जैसे मॉडल बनाए। इनमें कई मॉडल रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान पर आधारित रहे। डॉ. दिनेश कुमार ने मॉडल का निरीक्षण कर छात्राओं से उनकी कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने कुछ मॉडलों की सराहना की और उपयोगिता बढ़ाने के लिए बदलाव के सुझाव दिए। बोले- मॉडल में खर्च नहीं, सोच जरूरी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों से मॉडल बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए कि वे शून्य लागत या बेहद कम लागत में तैयार हों। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। मॉडल में प्लास्टिक और थर्माकोल जैसे प्रदूषणकारी पदार्थों के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। अल्ट्रासाउंड मॉडल को पहला स्थान सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की वेदांशी भारती के अल्ट्रासाउंड मशीन मॉडल को पहला स्थान मिला। महक कश्यप का आई वर्किंग मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में कक्षा 10 की वंशिका के हाइड्रोलिक लिफ्ट मॉडल को प्रथम और कक्षा 9 की फातिमा के थ्री-डी होलोग्राम मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्रा ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्राओं कों नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User