आजमगढ़ में युवक पर चाकू से हमले का आरोप:तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Oct 21, 2026 - 20:04
0
आजमगढ़ में युवक पर चाकू से हमले का आरोप:तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सहनूपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट और चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट करने, कपड़े उतारकर गांव में घुमाने तथा मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, सहनूपुर निवासी अजीत ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी एक युवती से मोबाइल पर बातचीत होती थी। लगभग 10 महीने पहले वह रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु चला गया था। आरोप है कि इस दौरान युवती अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क करने का प्रयास करती थी। बातचीत बंद करने की बात कहने पर युवती की ओर से आत्महत्या की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार, वह 17/18 अक्टूबर को घर लौटा था। 19 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से सहनूपुर चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास तीन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से गले पर हमला करने का प्रयास किया गया। बचाव के दौरान उसके हाथ की दो उंगलियां जख्मी हो गईं। कपड़े उतारकर गांव में घूमाने का आरोप अजीत ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके कपड़े उतारकर गांव में घुमाया और उसका मोबाइल फोन व बाइक की चाबी छीन ली। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के दो उंगलियों में चोट भी लगी हुई है। निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की पुष्टि नहीं पुलिस इस मामले में रौनापार थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User