दिवाली के बाद गोरखपुर का AQI 214 तक पहुंचा:नवंबर के आखिरी सप्ताह से बढ़ेगी ठंड, दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से रजाई-कंबल की जरूरत

Nov 10, 2026 - 10:39
0
दिवाली के बाद गोरखपुर का AQI 214 तक पहुंचा:नवंबर के आखिरी सप्ताह से बढ़ेगी ठंड, दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से रजाई-कंबल की जरूरत
गोरखपुर में दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब शहर की आबोहवा पर साफ दिखाई देने लगा है। पटाखों से निकले धुएं और हानिकारक कणों ने हवा की गुणवत्ता बिगाड़ दी है। मंगलवार सुबह शहर का AQI अलग-अलग मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर 173 से 214 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, मौसम में भी धीरे-धीरे बदलाव होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम के अनुमान के मुताबिक, नवंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड का असर बढ़ने लगेगा। दिसंबर में स्वेटर-जैकेट और महीने के दूसरे पखवाड़े से रजाई-कंबल की जरूरत पड़ सकती है। दिवाली के पटाखों ने बिगाड़ी शहर की आबोहवा दिवाली के दौरान गोरखपुर में हुई जमकर आतिशबाजी का असर अब शहर की हवा पर दिखाई देने लगा है। पटाखों से निकले धुएं और प्रदूषण के महीन कण वातावरण में फैल गए हैं। इसके चलते शहर की वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह अलग-अलग मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर गोरखपुर का AQI 173 से 214 के बीच रहा। दिवाली से पहले शहर की हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर थी, लेकिन त्योहार के दौरान हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। हवा में PM2.5 और PM10 जैसे महीन कणों की मौजूदगी लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। शाम होते ही बदलने लगता है मौसम का मिजाज प्रदूषण के साथ ही शहर में मौसम का मिजाज भी धीरे-धीरे बदल रहा है। मंगलवार सुबह से आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप निकल रही है। दिन चढ़ने के साथ धूप का असर बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आने लगती है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। ऐसे में शहर में फिलहाल दिन और रात के मौसम में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User