लखनऊ में कल से मानस्तंभ की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा:दिगंबर जैन मंदिर में 16 नवंबर तक महोत्सव, 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाओं से सजेगा मानस्तंभ

Nov 10, 2026 - 21:59
0
लखनऊ में कल से मानस्तंभ की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा:दिगंबर जैन मंदिर में 16 नवंबर तक महोत्सव, 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाओं से सजेगा मानस्तंभ
लखनऊ के आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मानस्तंभ की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा को लेकर जैन समाज में उत्साह है। 11 से 16 नवंबर तक छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर मुनिराज का सान्निध्य मिलेगा। महोत्सव के लिए अहिंसा मार्ग, एम सेक्टर स्थित मंदिर के बगल में बने विशाल प्रांगण में तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव के अंतर्गत 10 नवंबर को मानस्तंभ की प्राणप्रतिष्ठा के लिए निर्धारित प्रांगण में भूमि पूजन और भूमि शुद्धि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में शामिल होने के लिए जैन समाज के लोग उत्साहित हैं। छह दिन होंगे पंचकल्याणक के आयोजन महोत्सव में 11 और 12 नवंबर को गर्भ कल्याणक, 13 नवंबर को जन्म कल्याणक, 14 नवंबर को तप कल्याणक, 15 नवंबर को ज्ञान कल्याणक और 16 नवंबर को मोक्ष कल्याणक के धार्मिक कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन दोपहर 3:30 बजे उपाध्याय विहसंत सागर मुनिराज पदविहार करते हुए सम्मेद शिखरजी क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेंगे। दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि यह लखनऊ का अपनी तरह का पहला भव्य मानस्तंभ होगा। पूर्णतः संगमरमर से निर्मित इस मानस्तंभ में 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। इसकी आकर्षक वास्तुकला और दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मानस्तंभ के मुख्य पुण्यार्जक मनोज जैन व आभा जैन, मनोज जैन व समता जैन परिवार, अभय साह व कुसुम साह तथा चंद्रप्रकाश जैन व अनीता जैन हैं। महोत्सव की सफलता के लिए जैन समाज और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User