दीपावली पर सेवा कार्यक्रम:भार्गव सेवा समिति ने जरूरतमंदों को पूजन सामग्री और मिठाई बांटी

Nov 08, 2026 - 07:38
0
दीपावली पर सेवा कार्यक्रम:भार्गव सेवा समिति ने जरूरतमंदों को पूजन सामग्री और मिठाई बांटी
गोरखपुर में दीपावली के अवसर पर भार्गव सेवा समिति की ओर से गोरखनाथ मंदिर गेट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की सदस्यों ने गरीब, असहाय और बुजुर्गों को दीपावली पूजन सामग्री वितरित की। इसमें दीपक, तेल, मोमबत्ती सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। इसके अलावा लाई और मिठाई का स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. सुश्रेया त्रिपाठी ने कहा कि दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने से बड़ी खुशी कोई नहीं है। वंचित और असहाय लोगों के बीच खुशियां बांटना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ. मोनिका मिश्रा, डॉ. सिद्धनाथ तिवारी, समाजसेविका प्रियंका गुप्ता सहित समिति की अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User