मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मारी:कौशांबी में मौके पर मौत; चालक फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Nov 05, 2026 - 10:10
0
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मारी:कौशांबी में मौके पर मौत; चालक फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकसैनी गांव के पास गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। मामला चक्सैनी गांव का है। यहां गुरुवार सुबह नीलू देवी(35) मनोज कुमार रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान घर वापस लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलू देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नीलू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले मनोज के दो बेटियां और दो बेटे हैं। मां की मौत से चारों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User