उरई में भाजपा युवा मोर्चा ने किया संवाद कार्यक्रम:विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को साधने की कोशिश, डीवीसी कॉलेज के प्राचार्य रहे मुख्य अतिथि

Oct 25, 2026 - 15:50
0
उरई में भाजपा युवा मोर्चा ने किया संवाद कार्यक्रम:विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को साधने की कोशिश, डीवीसी कॉलेज के प्राचार्य रहे मुख्य अतिथि
जालौन में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार दोपहर उरई के ईशा बैंक्वेट हॉल में भाजपा युवा मोर्चा ने 'युवा संवाद' कार्यक्रम किया। इसमें छात्र-छात्राओं और युवाओं से बातचीत कर उनके विचार और सुझाव जाने गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीवीसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राजेशचंद्र पांडे रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, एमएलसी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने युवाओं की सोच और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर बात की। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दिया। राजनीतिक दल युवाओं को चुनाव में अहम मानते हैं, इसलिए ऐसे संवाद कार्यक्रमों से उनकी अपेक्षाओं को समझना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User