गाजियाबाद जेल में बंद हाजी सलमान के परिवार पर फायरिंग:विधायक नंदकिशोर को लंगड़ा कहने पर बटौरी सुर्खियां, बच्ची से यौन शोषण के लगे आरोप
गाजियाबाद के लोनी में राशिद अली गेट के पास स्थित शिवेन हॉस्पिटल में शुक्रवार रात फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां अस्पताल के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की, उसके बाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हाजी सलमान के परिवार को धमकी देते हुए फायरिंग की गई। जहां परिवार के लोग अस्प्ताल में जा छिपे। रात में घटना की सूचना लोनी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हाजी सलमान इस समय गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। पूरे मामले में जांच कर रही पुलिस गाजियाबाद केलोनी की गौरी पट्टी निवासी हाजी सलमान ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को गालियां देते हुए अपशब्द कहे थे। जिसके बाद पुलिस ने सलमान को जेल भेज दिया। तभी एक नाबालिग बच्ची और उनकी मां ने थाने में तहरीर देते हुए सलमान पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। तभी से सलमान जेल में बंद है। सलमान की मां संजीदा ने पुलिस को बताया कि मेरा छोटा बेटा शाहनवाज अपनी पत्नी परवीन को इलाज के लिए शिवेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। उनके साथ संजीदा अंदर भर्ती थी, जबकि शाहनवाज बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी बीच आठ- 10 हमलावरों ने शाहनवाज को घेर लिया और गालियां देते हुए उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी। शाहनवाज जब अंदर अस्पताल में घुसा तो वहां भी फायरिंग की गई। हमला कराने का संदेह पुलिस पूरे मामले में हमला कराने का संदेह मान रही है। इसी साल 2 सितंबर को हाजी सलमान और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ था। जिसमें सलमान ने मारपीट की थी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस मान रही है कि कहीं क्रॉस केस कराने के लिए तो हमला नहीं किया। सलमान इस समय जेल में बंद है। हाजी सलमान लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो एक इंफ्लूएंसर है और इसके सोशल मीडिया पर करीब 3 लाख फॉलोवर है। इसके खिलाफ लोनी के अलावा लोनी बॉर्डर, ट्रॉनिका सिटी और दिल्ली के भजनपुरा थाने में मारपीट, रेप समेत करीब 12 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। 2024 में गुंडा एक्ट के तहत इसे 6 माह के लिए जिलाबदर भी किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)